नैनीताल/भीमताल। गुलदार ने चाफी अल्चोना में निकिता को घर के पास मौत के घाट उतार दिया। निकिता शर्मा विपिन चन्द्र शर्मा की पुत्री है। गुलदार द्वारा हमला करने की सूचना ग्राम प्रधान पूरन भट्ट द्वारा ब्लॉक प्रमुख को दी गई। इस घटना पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश ने अत्यंत दुख व्यक्त किया है। प्रमुख द्वारा घटना की जानकारी जिलाधिकारी व वन विभाग को दी गई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्या वन विभाग के लिए इंसान से ज्यादा कीमत इस आदमखोर जानवर की है। आखिर इस आदमखोर को पकड़ने के लिए क्यों हाथ खड़े किए है। विकासखंड में एक के बाद एक तीसरी घटना होना चिंताजनक व बड़ी दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि विभाग अब भी नहीं जाग रहा। उन्होंने आदमखोर गुलदार को पकड़ने या आदमखोर घोषित कर मारने की माग की।
प्रमुख ने परिवार को मुआवजा देने देने के निर्देश दिए सभी क्षेत्रवासियों से सावधानी बरतने की अपील की। प्रमुख ने कहा यदि शीघ्र आदमखोर गुलदार को नही पकड़ा या मारा नही गया तो विभाग व शासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम प्रधान अल्चोना पूरन भट्ट द्वारा घटना पर अत्यंत दुख व्यक्त करते हुए विभाग को शीघ्र आदमखोर गुलदार को मारने या पकड़ने की माग की। अन्यथा आंदोलन पर बैठने की चेतावनी दी।