
देहरादून। देहरादून के कैंट क्षेत्र से भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर का निधन हो गया है। हरबंस कपूर के निधन से भाजपा और उनके क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।हरबंश कपूर लगातार आठ बार विधायक चुने गए थे।
हरबंस कपूर भाजपा के बेहद सहज और शालीन नेता थे।वे उस दुर्लभ व्यक्तित्व के नेता थे जिन्हें राजनीति में अजातशत्रु माना जाता है। उनकी जनता में अच्छी पकड़ थी। जनता की समस्याओं को लेकर वह हमेशा सजग रहते थे।
हरबंश कपूर की मौत की खबर मिलते ही भाजपा नेताओं के साथ ही उनके समर्थकों उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया है।
उत्तराखण्ड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल ने हरबंश कपूर के निधन को प्रदेश के लिए बड़ी क्षति बताया है और कहा कि उनकी कमी पूरी कर पाना सम्भव नही होगा।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी हरबंश कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।



