उत्तराखंड के दर्जा मंत्री कैलाश गहतोड़ी ने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में चम्पावत का चहुंमुखी विकास होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कहा पिछले कार्यकाल में अधूरे रहे कार्यों को पूरा किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने मंत्री बनने के बाद पहली बार चम्पावत पहुंचने पर स्वागत किया। सोमवार वन विकास निगम में दर्जा मंत्री बनने के बाद गहतोड़ी पहली बार चम्पावत पहुंचे। उन्होंने फुलारागांव से भाजपा कार्यालय तक रोड शो किया। बाद में भाजपा कार्यालय में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी के चम्पावत से विधायक बनने के बाद यहां का विकास होगा। उन्होंने कहा कोरोना की वजह से विधान सभा के कई कार्य रुक गए थे। लेकिन अब सीएम धामी के नेतृत्व में रुके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने संगठन का आभार जताते हुए हुए कहा उन्हें दो बार विधायक बनने का मौका दिया। कहा भाजपा जोड़ने की राजनीति करती है।