महिलाओं ने श्रम विभाग पर सामान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया।श्रम विभाग की तरफ से दिया जाना था कंबल, नेपकीन और छाता ।महिलाओं ने सामान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। श्रम विभाग से सामान न दिए जाने पर बोरागोठ की महिलाओं ने श्रम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रम विभाग पर सामान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। कहा, शीघ्र सामान न मिलने पर वह आंदोलन को बाध्य होंगे। श्रम अधिकारी के आश्वाशन पर महिलाएं दो घंटे बाद घर लौट गई।
शुक्रवार को नायकगोठ के तोक बोरागोठ की महिलाएं श्रम कार्यालय पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने श्रम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बूथ अध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि बोरागोठ के सभी श्रम कार्ड श्रमिकों को सरकार की तरफ से श्रम विभाग 16 फरवरी को कंबल, सेनेटरी नैपकिन और छाता वितरण किया जाना था। आरोप लगाया कि यह सामान उन्हें न देकर चम्पावत में बांटा जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि अगर शीघ्र ही उन्हें सामान नहीं दिया गया, तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसके बाद श्रम अधिकारी के आश्वाशन पर महिलाएं घर लौट गई। यहां मीना देवी, मधु देवी, अनिता देवी, जानकी देवी, भगवती देवी, सुनीता देवी, जानकी देवी, शांति देवी, अनिता देवी, तुलसी देवी, पुष्पा देवी, नीला देवी आदि रहे।