टनकपुर। पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी 40 वर्षीय स्व विद्याधर पांडेय पुत्र स्व नित्यानंद पांडेय का रविवार सुबह निधन हो गया। जिनका बूम कांकरघाट में अंतिम संस्कार किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि वह बीते लंबे समय से अस्वस्थ थे। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन पर धाम के पुजारियों के अलावा नगर में शोक की लहर है। पूर्णागिरि धाम के पुजारी रहे विद्याधर अपने पीछे धर्मपत्नी व एक पुत्री को छोड़ गए हैं जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, नेत्र बल्लभ तिवारी, राजू तिवारी, मोहन तिवारी, हरीश तिवारी, भानू तिवारी, राम दत्त तिवारी, पीयूष तिवाारी, जगदीश तिवारी, नवीन तिवारी, संजू तिवारी, मनोज पांडेय, अमन ठाकुर, समस्त पुजारी वर्ग ने शोक जताया है।