आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की स्नेह संवाद यात्रा दूसरे दिन सितारगंज से होते हुए खटीमा बनबसा होते हुए टनकपुर पहुंची ।बनबसा पहुंचने पर भाजपा प्रासंगिक मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने संवाद यात्रा का जोरदार स्वागत किया उसके उपरांत भाजपा संगीत मोर्चे के कार्यकर्ता स्नेहा संवाद यात्रा को मोटरसाइकिल रैली निकाल टनकपुर मनिहारगोठ तक ले गए टनकपुर मनिहारगोठ में अल्पसंख्यक मोर्चे के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला अध्यक्ष अमजद अली के नेतृत्व में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। मनिहारगोठ नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक स्नेहा संवाद यात्रा 27 जनवरी से प्रारंभ की गई है जिस जो पूरे प्रदेश में 15 दिन चलेगी यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की केंद्र प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर पात्र लोगों को लाभ दिलाना होगा ।इस दौरान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश की अन्य पार्टियों ने मुस्लिम समाज को गुमराह कर आज तक धोखे में रखकर गुमराह किया जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है । प्रदेश के मुस्लिम समाज को चाहिए वह बढ़ चढ़कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करें उन्होंने कहा कि चंपावत के उपचुनाव में मनिहार बोर्ड के मुसलमान ने एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर देश के सामने एक नजीर पेश की है।
यात्रा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि पूरा विश्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान चुका है। देश के प्रधानमंत्री भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं जिसमें देश के मुसलमान का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है देश की मजबूती के लिए अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी के साथ आना चाहिए। नुक्कड़ सभा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा प्रदेश कोषाध्यक्ष इसरार हुसैन पूर्व जिला अध्यक्ष मुनीर खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा चंपावत के जिला अध्यक्ष अमजद अली ने भी संबोधित किया । नुक्कड़ सभा का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा नैनीताल के पूर्व जिला अध्यक्ष महबूब अली जी ने किया इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शमशाद हुसैन फारुख खान आरिफ अहमद फारूक अंसारी जाकिर हुसैन अब्बास अहमद शाहिद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभा किया। नुक्कड़ सभा में उमड़ी जनता को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता खुश दिखाई दिए।