सशस्त्र सीमा बल द्वारा रिवर राफ्टिंग से तय किया 115 किमी का सफर ,शारदा घाट पर स्वागत कर टनकपुर स्टेडियम में किया गया भव्य कार्यक्रम।
रानीखेत फ्रंटियर सशस्त्र सीमा बल के चार दिनी राफ्टिंग अभियान का समापन हुआ। 48 सदस्यीय दल ने महाकाली नदी में 115 किमी का सफर राफ्टिंग से तय किया। अभियान की शुरुआत बीते गुरुवार को पिथौरागढ़ के जौलजीबी से हुई थी।
रविवार को सीमांत मुख्यालय रानीखेत के 48 सदस्यीय रिवर राफ्टिंग दल का समापन हुआ। मुख्य अतिथि महानिरीक्षक डॉ.परेश सक्सेना ने दल में शामिल सभी सदस्यों से मुलाकात कर अनुभव जाना। महानिरीक्षक ने जवानों से नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पैनी नजर रखने को कहा। गुरुवार को पिथौरागढ़ के जौलजीबी से कमांडेंट राजेश ठाकुर के नेतृत्व में चार दिनी अभियान की शुरुआत हुई थी। अभियान में रानीखेत फ्रंटियर, नेशनल आउटडोर लीडरशिप स्कूल और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। दल ने टनकपुर शारदा घाट तक कुल 115 किमी की दूरी तय की। अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने वाटरक्राफ्ट का उपयोग करने का कौशल सीखा। जौलजीवी से शारदा घाट तक नो-मैंस लैंड की जीपीएस मैपिंग भी कराई गई। सीमावर्ती क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में महानिरीक्षक रानीखेत फ्रंटियर चांस केशिंग, उप महानिरीक्षक पीलीभीत सेक्टर अजय कुमार, उप-महानिरीक्षक सीटीसी श्रीनगर परीक्षित बोहरा और उप महानिरीक्षक रानीखेत फ्रंटियर पीएस सलारिया मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए ।
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230227-WA0016-1024x576.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230227-WA0015-1024x576.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230227-WA0011-1024x576.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230226-WA0009-1024x768.jpg)