![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231014-WA0027-682x1024.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231014-WA0031-682x1024.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231014-WA0029-682x1024.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231014-WA0033-682x1024.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231014-WA0028-1024x682.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231014-WA0026-1024x682.jpg)
नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर द्वारा आयोजित किए जा रहे सोलह दिवसीय दशहरा महोत्सव के चौथे दिन सीनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
महोत्सव के चौथे दिन आयोजित हुई सीनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने नृत्य से आम जनता को मंत्रमुग्ध कर लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के निर्णायको को भी दुविधा में डाल दिया। चौथे दिन हुई प्रतियोगिता में शुरुआती छः स्थान पाने वाले प्रतिभागी शनिवार(14 अक्टूबर) को होने वाले फाइनल में शुरुआती तीन स्थान प्राप्त करने के लिए अपनी प्रस्तुति देंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।
कमेटी की ओर से डांस कार्यक्रम की संचालिका कल्पना आर्य ने बताया कि शनिवार(14 अक्टूबर) को सीनियर और जूनियर वर्ग के डांस प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया जाएगा, इसके साथ ही किचन क्वीन प्रतियोगिता के विजेता का ऐलान भी किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव मयंक पंत, मेला संचालक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, नितिन गुप्ता, अमित परवेज, संजय अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, गीता गुप्ता, योगेश पांडे, राजीव गुप्ता व कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।