टनकपुर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत राजकीय इंटर कालेज सैलानीगोठ में आत्मरक्षा शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामन्त द्वारा की गयी। पिछले कई दिनों तक कॉलेज की कक्षा नौ की 45 छात्राओं को सनसाई सुन्दर सिंह (कराटे एसोशिएशन चम्पावत) के द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न कौशलों का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में जगत पाल सिंह (रमसा प्रभारी), कमलेश चन्द्र भट्ट (स०अ० एल०टी० व्यायाम), राजाराम पौरी (प्रवक्ता), वी. के. श्रीवास्तव (प्रवक्ता), कविता तिवारी (स०अ० एल०टी०), पुष्पा जोशी (स.अ.एल.टी.), आरती पाल (प्रवक्ता), रमाकान्त उपाध्याय (प्रवक्ता), रिचा सुतेड़ी, रमेश चन्द्र भट्ट (वरि० प्रा० अधि.), सतीश चन्द्र जोशी (पूर्व हॉकी कोच), कैलाश चन्द्र लोहिया, जयन्ती देवी एवं रेनू चन्द आदि उपस्थित रहीं।