टनकपुर। मेले के दौरान टनकपुर क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएं बनी हुई है। जहां बस हादसे 5 श्रद्धालुओं की दुखद मौत हुई है। वही मैक्स की चपेट में बाइक सवार श्रद्धालु के आने से आज सुबह बड़ी दुर्घटना हुई है। साथ ही पूर्णागिरि मार्ग में चिलीयाघोल के पास हुए ट्रैक्टर हादसे में मां पूर्णागिरि के दर्शन को जा रहा एक 10 वर्षीय बालक के अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से दुखद मौत हो गई। 10 वर्षीय बालक गौरव ट्रैक्टर में अपने परिवार सहित मां पूर्णागिरी के दर्शन को जा रहा था। इसी दौरान बालक ट्रैक्टर से गिरकर अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम निवासी महादिया, पूरनपुर जिला पीलीभीत ट्रैक्टर में बैठने का प्रयास करते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। परिजन उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां डॉ. उमर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।