

टनकपुर! रोडवेज के मृतक आश्रितों को परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दिए जाने की अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन ने श्री पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के तहसील गेट पर बैठकर अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत गुरुवार 22 दिसंबर से कर दी थी। तहसील गेट पर बने धरना स्थल पर आज धरने के दसवें दिन भी संगठन के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक धरने पर बैठे रहे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर में होने के बावजूद शासन स्तर से आज भी कोई आला अधिकारी कैम्प कार्यालय से मृतक आश्रितो की सुध लेने धरना स्थल पर नही पहुँचा। जिसकी संगठन घोर निंदा करता है,धरना समाप्त होने के बाद संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने मीडिया को बताया कि संगठन ने धामी सरकार को दो टूक चेतावनी दे दी है,अगर धामी सरकार ऐसे ही रोडवेज मृतक आश्रितों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती रही तो संगठन आगामी आने वाले समय में नगर निकाय चुनाव एवं लोकसभा चुनाव का भी पूर्ण बहिष्कार करेगा। संगठन की उत्तराखंड सरकार से केवल एक ही मांग है, रोडवेज के समस्त मृतक आश्रितों को जल्द ही सन 1974 की मृतक आश्रित नियमावली के अनुसार परिवहन निगम में स्थाई नियुक्ति दी जाए। रोडवेज में स्थाई नियुक्ति मिल जाने से आर्थिक तंगी झेल रहे रोडवेज मृतक आश्रितो के वो परिवारजनो के माली हालात भी ठीक हो जाएंगे। आज धरने के दसवें दिन धरना स्थल पर संगठन के अध्यक्ष गौरव शर्मा के साथ धरने पर बैठने वालों में संगठन की महामंत्री अंजू पाल,कोषाध्यक्ष नीलम सिंह,संगठन मंत्री अनिता देवी, शांति देवी,मौजूद रहीं।






