![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230427-WA0037-1024x461.jpg)
टनकपुर छीनीगोठ के शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने शारदा नदी से जल लेकर नगर में कलश यात्रा निकाली। गुरुवार को छीनीगोठ शिव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी बलदेव तिवारी ने बताया कि चार मई को कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ कथा का समापन किया जाएगा। यहां ग्राम प्रधान पूजा जोशी, ममता तीवारी, लीला मिश्रा, जगदीश पंत, राजन जोशी, हरीश तीवारी, करन सिंह, मोहित बिष्ट आदि रहे।