Saturday, February 4, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

इन पांच जिलों में तीन दिन तक हो सकती है भारी बारिश

News Desk by News Desk
September 19, 2021
in उत्तराखण्ड, टनकपुर
इन पांच जिलों में तीन दिन तक हो सकती है भारी बारिश
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

देहरादून। राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गयी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट जारी करते हुए कहा कि देहरादून समेत प्रदेश के पांच जिलों में तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। उधर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाबा आश्रम के पास भूस्खलन व पेड़ गिरने से अवरूद्ध हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर 200 से अधिक वाहनों की कतार लगी हुई है। मैदानी इलाकों में इन दिनों चटख धूप खिल रही है, लेकिन पहाड़ में बादल मंडरा रहे हैं। देहरादून समेत कई इलाकों में रोजाना बारिश के एक से दो दौर जारी हैं। इससे रात को हल्की ठंड भी महसूस की जाने लगी है। फिलहाल, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भूस्खलन का सिलसिला भी धीमा हो गया है। इससे आवाजाही सुचारू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार पड़ने की आशंका है। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाबा आश्रम के पास भूस्खलन व पेड़ गिरने से अवरूद्ध हो गया। इससे हाईवे के दोनों ओर 200 से अधिक वाहनों की कतार लगी हुई है और लगभग 500 यात्री फंसे हुए हैं। हालांकि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों ने जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। लेकिन पत्थरों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहने से देर रात तक मलबा नहीं हटाया जा सका था।

यह भी पढ़ें 👉

नमामि गंगे के तहत शारदा घाट में की गई भव्य आरती व प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य

अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को दिये आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

मसूरी में मर्सिडीज़ कार अचानक बनी आग का गोला जलकर हुई राख

ShareSendTweet
Previous Post

हजारों लोगों ने दी मां नंदा सुनंदा को भावपूर्ण विदाई, निकली यात्रा

Next Post

उपनल के जरिए बाहरी लोगों की नियुक्ति पर भड़के द्वाराहाट के ग्रामीण

Recent Posts

  • चंपावत जिले में एक बाबा ने खुद को मारी गोली
  • तामली क्षेत्रांतर्गत भारत- नेपाल अन्तराष्ट्रीयसीमा पर संयुक्त कॉम्बिग की गयी।
  • गौ तस्कर दबोचा गया 25हजार का इनाम था घोषित
  • नमामि गंगे के तहत शारदा घाट में की गई भव्य आरती व प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य
  • राम मंदिर-पवित्र शिला नेपाल से लाकर राम मूर्ति बनाने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपी गई

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In