टनकपुर में कई स्थानों में रामलीला का मंचन किया जा रहा है कहीं रामलीला की समाप्ति हो गई है तो कहीं अभी भी रामलीला दिखाई जा रही है।नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन लकी ड्रॉ के परिणाम निकाले गए और मैदान में मौजूद लकी ड्रॉ के विजेताओं को उनके पुरस्कार भी दिए गए।
10 अक्टूबर से प्रारंभ हुए दशहरा महोत्सव के अंतिम दिन रामलीला मैदान में रामलीला कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आरती के पश्चात गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसके बाद दिल्ली से आए आर्केस्ट्रा ग्रुप ने अपने कार्यक्रम से समा बांधा।
इस दौरान टनकपुर के सम्मानित पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही अन्य लोगो को भी सम्मानित किया गया। तथा डांस प्रतियोगिता और आनंदा किचन क्वीन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। देर रात कमेटी द्वारा लकी ड्रॉ के परिणाम निकाले गए और मैदान में मौजूद कुछ विजेताओं को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।
लकी ड्रॉ के परिणाम
नवां पुरस्कार(10 प्रेस)
10586, 13881, 15201, 10431, 10487, 14126,16783,10457, 11543,16042
आठवा पुरस्कार (5 पंखे)
14271, 10902, 11684, 15759, 15500
सातवा पुरस्कार (5मिक्सी)
12275,12269,11781,11719,13938
छटा पुरस्कार (5 इंडक्शन चूल्हा)
11638,10620,17682,11976,10267
पांचवा पुरस्कार ( 3 गीजर)
13250, 12109, 14205
चौथा पुरस्कार (3 कूलर)
14828,15133,12468
तीसरा पुरस्कार (1 वाशिंग मशीन)
12413
द्वितीय पुरस्कार (1 फ्रिज)
15432
प्रथम पुरस्कार (1स्कूटी)
14162
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231025_220621-1024x480.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231025_220933-1024x480.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231025_221006-1024x480.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231025_220758-1024x480.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231025_220854-1024x480.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231025_220500-1024x480.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0003-1024x576.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0001-1024x768.jpg)