मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आज गांव चलो अभियान कार्यक्रम के अनुसार फाकपुर गांव पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत में छोलिया नृत्य भी प्रस्तुतकिया गया। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बच्चों से लेकर महिलाओं बुजुर्गों से मिलते हुए दिखाई दिए। और इस दौरान मुस्लिम महिलाओं का भी अभिवादन स्वीकार। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जनता को भाषण द्वारा संबोधन किया उन्होंने कहा की मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद साफ नीयत से कम हो रहा है और वह हो रहा है जो आज तक नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहां की फाकपुर गांव में अनेक कार्य किया जा रहे और जो कार्य नए हैं उन पर भी कार्य किया जाएगा। गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मुहिम चल रही है जिससे महिलाएं खुद अपने पैरों पर खड़े हो सके ।उन्होंने हल्द्वानी में हुए कांड के बारे में कहा कि दोषी किसी हालत में भी बख्शे से नहीं जाएंगे ना ही किसी गलत अपराध करने वालों को बख्शा जायेगा। उन्होंने राज्य में चल रहे अनेक विकास कार्यों के बारे में भी जनता को जानकारी दी। इस दौरान 3,000 से अधिक संख्या में जनता मौजूद रही जनता को संबोधन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तय समय अनुसार बनबसा से देहरादून के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।