उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अब निर्धन कन्याओं के विवाह भी कराएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु 28 नवंबर को टनकपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। शादी विवाह कार्यक्रम का पूरा खर्चा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम पूरी विधि विधान और रीति रिवाज के साथ संपन्न होंगे तथा टनकपुर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम के पंजीकरण भी प्रारंभ हो गए हैं। और साथ ही पुत्रियों के विवाह के लिए संबंधित परिवारों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।