![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230403-WA0023-1024x575.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230403-WA0016-768x1024.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230403-WA0015-768x1024.jpg)
टनकपुर : आज टनकपुर में अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पत्रांक 133 बा0 वि0 परि0/ पोषाहार/ 2022 23 टनकपुर पूर्णागिरि तहसील में उप जिलाधिकारी श्री सुंदर सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी चंपावत व खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तराखंड सरकार मुख्य सचिव भवन उत्तराखंड सचिवालय को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने उपरोक्त विषयक पत्रांक 133 के अंतर्गत विभाग द्वारा पूरक पोषाहार की नवीन व्यवस्था के अंतर्गत सस्ते गल्ले की दुकान से स्वयं के व्यय से खाद्यान्न उठान का निर्देश प्राप्त हुआ है। परंतु इस नवीन व्यवस्था में आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ काफी समस्याएं उत्पन्न होने की बात कही है । आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जल्द से जल्द उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निर्णय लेने की बात कही है। जापान देने में टनकपुर, बनबसा, वमनजौल आदि आंगनवाडी संगठन की महिलाएं शामिल रही। ज्ञापन में जानकी जोशी, सावित्री बिष्ट, रजिया खातून, चंद्रा तड़ागी, विमला राय ,मीना कॉलोनी, गंगा , विमला, कमलेश, सावित्री देवी, ममता जोशी, मीना गहतोड़ी, गीता चंद्र, मंजू उपाध्याय किरण देवी, शांति, दीपा शर्मा, तुलसी जोशी, सोनम, प्रियंका राणा, नीता ,आदि कुल 47 महिलाओं के हस्ताक्षर मौजूद थे।