राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में आज से 3 माह तक आत्मरक्षा कराटे क्लास प्रशिक्षण दिया जाएगा।राजकीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लक्ष्मण सिंह सामंत की अध्यक्षता मे सनसाई सुंदर सिंह ने विद्यालय की कक्षा 9 की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।यह आत्मरक्षा कैंप लगभग 3 माह तक चलेगा। जिसमें कक्षा 9 की 45 छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगे। उक्त प्रशिक्षण में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक श्री कमलेश चंद्र भट्ट, जगतपाल सिंह प्रवक्ता , श्रीमती रिचा सुतेडी कनिष्ठ सहायक, रमेश चंद्र भट्ट वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कविता तिवारी स.अ. एल.टी ,भावना भट्ट स. अ. एल.टी.,सतीश चंद्र जोशी अनुसेवक, आदि उपस्थित रहे।