
टनकपुर। उत्तराखण्ड संविदा/विशेष श्रेणी संगठन के कर्मचारियों ने अपना कार्य बहिष्कार जारी रखा है,और अपनी मांगो की पूर्ति न होने तक कार्य बहिष्कार पर डटे रहने की बात कही है।अपनी मांगों को लेकर संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात करने खटीमा भी पहुंचा,वहीं स्थानीय विधायक ने भी टनकपुर में धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांग को सुना और उनकी मांगों को जायज बताते हुए कर्मचारियों को समर्थन दिया।
इसके अलावा कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों को धमकाने और डराने का भी प्रयास किया जा रहा है।कर्मचारियों का कहना है कि निगम प्रबंधन कार्य बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों पर दबाव बना रहा है।संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने ये भी दावा किया कि निगम तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बिना किसी तकनीकी जांच के बसों का संचालन कर रहा है,जिसे कर्मचारियों ने सीधे-सीधे यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जाना बताया है।
प्रदर्शन करने वालो में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश भट्ट,जोगा सिंह,कुशल प्रजापति,कुलदीप गुप्ता,सुनील कलोनी,गौरव गुप्ता,सुशील कुमार,नाजिम खान,महेंद्र पाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



