
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों में केवाईसी अपडेट करने की समयसीमा 3 महीने बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दी है। पहले KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 थी। RBI ने कहा कि ओमीक्रोन को लेकर फैली अनिश्चितता को देखते हुए KYC अपडेट की तारीख बढ़ाई गई है।
ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए RBI ने कहा कि जो ग्राहक बैंक जाने में सक्षम नहीं है, वे ई-मेल या पोस्ट के जरिए डॉक्यूमेंट भेजकर भी KYC अपडेट करा सकते हैं। साथ ही वे वीडियो KYC भी करा सकते हैं।
इससे पहले मई में RBI ने KYC अपडेट करने की समयसीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 किया था। साथ ही बैंको और दूसरे फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन को निर्देश दिया था कि वे KYC पूरा नहीं करने वाले ग्राहकों के खाते पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाएं।



