नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है। आज शेयर बाजारों बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को दोनों प्रमुख सूचकांक लाल रंग के निशान पर खुले और शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,555.62 अंक गिरकर 73,477.34 पर आ गया जबकि निफ्टी 479.95 अंक टूटकर 22,634.55 पर पहुंच गया। अमेरिका ने ईरान को होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे की समयसीमा दी है। इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि यदि उस पर हमला हुआ तो वह खाड़ी देशों के ऊर्जा स्रोतों पर हमला करेगा और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर देगा। गौर करने वाली बात है कि इक्विटी बाजारों के लिए आज एक और मुश्किल दिन साबित हो सकता है। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें लगातार तेजी से बढ़ रही हैं। ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज्र को पूरी तरह बंद करने की धमकी दी है जिससे वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ा है और तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद तनाव और गहरा गया है और इसका सीधा असर शेयर बाजारों व वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाइटन और अडानी पोर्ट्स सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनियों में शामिल रहीं। HCL Tech एकमात्र ऐसी कंपनी रही जिसके शेयरों में बढ़त देखने को मिली। एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है। जापान और दक्षिण कोरिया के प्रमुख इंडेक्स 5 प्रतिशत से ज्यादा टूट गए। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को आज 24वां दिन है जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ी है।
Trending
निर्बाध संचार चैनल: सफल केदारनाथ यात्रा संचालन के लिए विभागों को आज जुड़े रहने का आग्रह किया गया
आपदा प्रभावित यमुनोत्री सुविधाएं: 19 अप्रैल को कपाट खुलने से पहले किन सुधारों की है सख्त जरूरत, एक रिपोर्ट
अशोक खरात कांड: आरोपों से देश स्तब्ध
दर्दनाक हादसे के कारण धनौरी में बाजार बंद: दुकानदारों ने भारी वाहनों के प्रवेश का समय तय करने की मांग की
स्वास्थ्य विभाग भर्ती अभियान: धन सिंह रावत के तहत सृजित 10,000 नई नौकरियों पर एक नज़र
परेड ग्राउंड की मुख्य बातें: मुख्यमंत्री धामी का आज स्थानीय कारीगरों और विभागीय प्रमुखों के साथ सीधा संवाद
शेयर बाजार में ब्लडबाथ: गिरावट के बड़े कारण
विचारधाराओं का टकराव: उत्तराखंड के बुद्धिजीवियों ने पवित्र हिंदू मंदिरों में प्रवेश प्रतिबंधित करने के सामाजिक परिणामों पर की चर्चा