नई दिल्ली। राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां अलवर जिले के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आज सोमवार को एक कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गयी। इस अग्निकाण्ड में कम से कम सात मजदूर जिंदा जल गए। दो और मजदूरों के कारखाने के अंदर फंसे होने की आशंका है। घटना के वक्त करीब 25 मजदूर मौजूद थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और एडिशनल जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। एहतियात के तौर पर आसपास के कारखानों को खाली करा लिया गया और एक बड़ी आपदा को रोकने के लिए बिजली की आपूर्ति को भी बंद कर दिया गया है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान तीन से चार जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे लोगों और मजदूरों में दहशत फैल गई। भिवाड़ी की एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुमित्रा मिश्रा ने बताया कि पुलिस की पैट्रोलिंग गाड़ी ने फैक्ट्री में आग लगी देखी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने तुरंत आधा दर्जन फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर बुलाईं। दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अब तक कारखाने से सात शव बरामद किए जा चुके हैं। ये मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे। अभी भी दो और लोगों के फंसे होने की संभावना है और तलाशी अभियान जारी है। फायर स्टेशन के प्रभारी राजू खान ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट नंबर जी-1, 118 पर मौजूद यह फैक्ट्री कई महीनों से बंद पड़ी थी। परिसर के अंदर बड़ी मात्रा में कार्डबोर्ड का स्टॉक रखा हुआ था। सोमवार तड़के करीब 10 बजे कारखाने के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया।
Trending
उत्तराखंड: 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, गढ़वाल आयुक्त ने व्यवसायियों संग तैयारियों पर की अहम बैठक
उत्तराखंड में शिक्षा का डिजिटल बदलाव, 54 हजार शिक्षकों को एआई आधारित प्रशिक्षण देगी धामी सरकार
सिविल न्यायालय में अधिवक्ता चैम्बर का सीएम ने किया लोकार्पण, 20 नए चैम्बरों की घोषणा
उत्तराखंड बार काउंसिल के 23 सदस्यों के लिए 14 हजार से अधिक अधिवक्ता करेंगे मतदान
भिवाड़ी आग के बाद तलाशी अभियान जारी
उत्तराखंड में 2027 चुनाव की आहट तेज, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, सियासी पारा चढ़ा
उत्तराखंड: देहरादून की सड़कों पर उतरा कांग्रेस का जनसैलाब, राजभवन के लिए कूच, इन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप: बर्तन की दुकान में भीषण आग,सामान जलकर हुआ खाक