नई दिल्ली। लोकसभा में आज मंगलवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ। राहुल गांधी ने जैसे ही चीन का मुद्दा फिर से उठाना शुरू किया, वैसे ही सदन में हंगामा होने लगा। राहुल गांधी अपनी बात बोलने पर अड़े रहे, लेकिन स्पीच पूरी नहीं हो सकी। हंगामे की वजह से कई बार सदन का कार्यवाही को रोकना पड़ा। हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। छह सांसदों पर ये कार्रवाई हुई है। भारी शोर-शराबे और विरोध के कारण सदन की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। वहीं कार्यवाही कल यानी बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दोपहर तीन बजे जब चौथी बार लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सदस्यों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव रखा। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके बावजूद हंगामा थमता नहीं दिखा। इस दौरान वेंकट रमन सांसद किरण रेड्डी, राजा वडिंगा, मणिकम टैगौर, गुरजीत अरौला, हिबी इडेन को निलंबित कर दिया। इससे पहले टेबल पर चढ़े सांसदों के सवाल पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार को चुनौती दी थी। वेणुगोपाल ने कि राहुल गांधी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, सरकार उन्हें रोक रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के पास हिम्मत है तो सांसदों को सस्पेंड करके दिखाए। कांग्रेस के सारे ही नहीं बल्कि पूरे विपक्ष के सांसदों को सस्पेंड करके दिखाए।
Trending
एक दशक की सेवा पूरी करने वाले उपनल कर्मचारियों को वेतन समानता
उत्तराखंड के लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य वित्त पोषण में बड़ा सुधार
विपक्षी विरोध के कारण लोकसभा की कार्यवाही रुकी
सहिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से शादी खर्च घटाने के उपाय मंजूर किए
भारतीय युवाओं में पर्वतारोहण संस्कृति को बढ़ावा देने का साहसिक कदम
नेपाल सीमा पर पिथौरागढ़ में पहली बार डिजिटल बॉर्डर एंट्री का प्रयोग
देहरादून बस हादसे ने पहाड़ी सड़कों पर ओवरटेकिंग के खतरे उजागर किए
कानून व्यवस्था और सुशासन पर मुख्यमंत्री ने जारी किए व्यापक निर्देश