उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम उत्तरकाशी से सामने आया है, यहां यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जहां मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। जहां कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसा होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जहां घटनास्थल पर दो शव पड़े मिले। जिनकी पहचान तुषार खत्री और अजय के रूप में हुई। जो डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। दोनों युवक अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।
Trending
लोनी चाकू हमले में यूट्यूबर सलीम वास्तिक को बनाया निशाना
डामटा के पास यमुनोत्री हाईवे पर घातक सड़क हादसा
सरकारी सेवा निलंबन मामले में हाईकोर्ट का मिसाल कायम करने वाला फैसला
निजामगढ़ झड़प: आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई संभव
गंभीर आरोपों के लिए ठोस आधार जरूरी- कोर्ट
उत्तराखंड ऊर्जा विभाग अपडेट: नई बिजली दरों पर आज जनसुनवाई, उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका
उत्तराखंड मकान गणना 2026: दुकानों, मंदिरों और ट्यूबवेलों की भी होगी मार्किंग, हर 800 की आबादी पर एक विशेष प्रगणक
अफगान मंत्रालय का दावा: हथियार जब्त, टैंक नष्ट