देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व फूलदेई, हर्षाेल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने घर की देहरी पर फूल व चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने फूल देई-छम्मा देई, जतुके दियाला- उतुके सई जैसे लोकगीत गाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकपर्व फूलदेई राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव को बनाए रखने का त्योहार है। उन्होंने कहा यह त्योहार बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है। यह त्योहार दर्शाता है कि जीवन में हमेशा प्रकृति का आभार व्यक्त करना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा हमने अपने लोक त्योहारों को धूमधाम से मनाना चाहिए जिससे कि यह त्यौहार आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे और हमारी लोक संस्कृति हमेशा अमर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बसंत के स्वागत और हमारी लोकसंस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला फूलदेई पर्व हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और आने वाली पीढ़ियों को इन अमूल्य परंपराओं से परिचित कराने की प्रेरणा देता है।
Trending
रुद्रपुर पारिवारिक झगड़े में कई लोग घायल
लाखों का भविष्य दांव पर: रुद्रपुर में नकली एनसीईआरटी पुस्तक घोटाले का शिक्षा की गुणवत्ता और अधिकृत प्रकाशकों पर असर
स्थानीय विवादों का मौके पर समाधान: मुख्यमंत्री धामी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को खटीमा क्षेत्र में फाइल प्रोसेसिंग तेज करने के निर्देश दिए
सीएम धामी का फूलदेई संकल्प: हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे कि हर स्थानीय त्योहार को वैश्विक पहचान मिले
नेपाल बस हादसे के पीड़ितों में भारतीय श्रद्धालु शामिल
सीएम धामी ने टनकपुर में आपातकालीन कार्यों का निरीक्षण किया: उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में मरीजों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा देखभाल देने का संकल्प
फूलदेई पर्व से उत्तराखण्ड में छाया उत्सव का माहौल
रुद्रप्रयाग एसपी निहारिका तोमर ने जिले में बारिश और गरज के अलर्ट के बाद आपदा शमन योजनाओं पर चर्चा की
सीएम धामी का फूलदेई संकल्प: हम यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे कि हर स्थानीय त्योहार को वैश्विक पहचान मिले
- by News Desk
- Mar 15, 2026