सीएम धामी ने आवास पर फहराया तिरंगा: 'हर घर तिरंगा' अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील, बोले-यह राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्सव

Blog
 Image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत अपने शासकीय आवास पर आन-बान-शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों को देशभक्ति का गहरा संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे उत्तराखंड के नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के बीच उत्तराखंड में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ अभियान में शामिल होने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और गौरव की भावना का उत्सव है। तिरंगा देश की अस्मिता, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे और इसके जरिए देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है। इसका उद्देश्य केवल घरों पर तिरंगा लगाना नहीं, बल्कि हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देशवासियों को एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश देता है। अभियान के माध्यम से बच्चों, युवाओं और परिवारों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अभियान को उत्साह के साथ अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान वीरभूमि के रूप में रही है। प्रदेश के जवानों ने देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार की जिम्मेदारी है कि वह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति की इस गौरवशाली परंपरा को और मजबूत करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि तिरंगा हर नागरिक के मन में देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं और राष्ट्रध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों, विशेषकर बच्चों और युवाओं को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संस्कारों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान को याद करने का भी समय है। तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना नई पीढ़ी तक पहुंचाने में परिवारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनआंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश का हर परिवार तिरंगे के सम्मान के साथ अभियान में शामिल होगा तो इससे राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव की भावना और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है और इसके सम्मान के साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प भी जुड़ा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर उत्साहपूर्वक अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।