Monday, September 25, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home देश

तो क्या युवा के हाथ में होगी गुजरात की कमान!

News Desk by News Desk
September 13, 2021
in देश, राजनीति
तो क्या युवा के हाथ में होगी गुजरात की कमान!
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

अहमदाबाद। अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया। अब राजनीतिक गलियारों में बीजेपी के उन चार कद्दावर नेताओं के नाम पर जोरों से चर्चा हो रही है, जिन्‍हें नया मुख्‍यमंत्री बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, गुजरात के डेप्‍युटी सीएम नितिन पटेल और गुजरात बीजेपी अध्‍यक्ष सीआर पाटिल में से कोई एक नया सीएम बन सकता है। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में अपने कैबिनेट का विस्‍तार किया था। इसमें गुजरात से राज्‍य सभा सदस्‍य मनसुख मांडविया (49) को भी शामिल किया गया। उन्‍हें डॉ. हर्षवर्धन की जगह पर देश का नया स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण मंत्री बनाया गया। वह इसके पहले भी मोदी सरकार में सड़क परिवहन राज्‍य मंत्री रह चुके हैं। 2015 में मांडविया बीजेपी के सबसे युवा महासचिव बने थे। पहली बार 2012 में गुजरात से राज्‍य सभा सदस्‍य बने मांडविया 2018 में दोबारा इस पद के लिए चुने गए। वर्ष 2002 से 2007 तक गुजरात विधानसभा के सदस्‍य भी रह चुके हैं। गुजरात के सीएम पद के लिए इनका नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्‍हें पीएम मोदी के करीबी नेताओं में शुमार किया जाता है। केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्‍तम रुपाला ने 1980 के दशक में बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 1991 में वह अमरेली विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। वह तीन बार इस सीट से विधायक रहे हैं। 2016 में उन्‍होंने राज्‍य सभा सदस्‍य के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू किया। 66 साल के रुपाला गुजरात में प्रभावशाली पटेल समुदाय से आते हैं। 30 मईए 2019 को उन्‍हें केंद्र सरकार के कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय में राज्‍य मंत्री बनाया गया। हाल ही में उन्‍होंने मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। किसान और राजनेता होने के अलावा वो अमरेली के हमापुर में आने वाले हाईस्‍कूल के प्रधानाचार्य भी रहे हैं। इसके अलावा वो छात्रों और किसानों से जुड़ी पहल में शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉

अस्पताल से बच्चा चोरी कर ले गई महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेश से आते ही इसरो के वैज्ञानिकों को लगाया गले किया धन्यवाद

भारत में कहीं बाढ़ व आपदा तो कहीं रूठे हैं इंद्रदेव

ShareSendTweet
Previous Post

मां-बाबा को लेकर हवाई सफर पर निकले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज

Next Post

लव स्टोरी में बन रहा था कांटा, मौत के घाट उतार लिया बदला

Recent Posts

  • राजकीय महाविद्यालय अमोडी के छात्र छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • शारदा नदी में स्नान करना हुआ मुश्किल जगह-जगह दिखाई देने लगे हैं मगरमच्छ
  • कीरोडा में पुल की 40 साल से कर रहे थे मांग अब हुई पूरी लाखों लोगों को होगा फायदा
  • पूर्णागिरि क्षेत्र में जिला पंचायत चंपावत ने चलाया स्वच्छता पखवाड़ा अभियान
  • जीबी पंत फाउंडेशन द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 से अधिक छात्रों ने किया रक्तदान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In