पंजाब पुलिस के IGP सुखचैन सिंह गिल ने अमृतपाल सिंह गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि पंजाब में पूरी तरह से शांति है और राज्य शांति बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। इसके दौरान उन्होंने ये भी साफ किया कि आखिर अमृतपाल ने सरेंडर किया या फिर पंजाब पुलिस ने उसको धर दबोचा। इसकी जानकारी IGP सुखचैन सिंह गिल ने मीडिया से बात करते हुए दी। उन्होंने साफ किया कि अमृतपाल सिह को गिरफ्तार किया गया है न कि उसने सरेंडर किया है।IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ NSA के वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद उसकी गिरफ़्तारी NSA के अधीन हुई है। पंजाब के लोगों ने इस पूरे ऑपरेशन के दौरान शांति, क़ानून व्यवस्था बनाई रखी। जिसके लिए हम पूरे पंजाब के लोगों का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने पंजाब में माहौल खराब करने वालों को चेतावनी भी दी है।IGP सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस विंग है उनके पास जानकारी थी कि अमृतपाल सिंह रोड़े गांव में मौजूद है। सुबह एक ऑपरेशन चलाकर पूरे गांव को अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया है।