पंजाब के लुधियाना में गैस लीक से हड़कंप मच गया है। जहरीली गैस लीक होने से अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में ये गैस लीक हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम और दमकल विभाग की गाड़िया मौके पर पहुंच गई है। साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया। इसके अलावा भटिंड़ा से एनडीआरएफ की टीम ग्यासपुरा पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक गैस फैक्ट्री से लीक हुई है। जिसके बाद कई लोग बेहोश हो गए। हालांकि ये गैस लीक कैसे हुई है? गैस का लीकेज का क्या कारण रहा है? इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।