चम्पावत में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। उन्होंने लगातार बढ़ रहे रसोई गैस के दामों को लेकर नाराजगी जताई। शीघ्र दाम कम नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्षा अभिषेक गंगोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार लगातार रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है। इससे निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि महंगाई कम करने और अच्छे दिन का नारा देकर सत्ता में काबिज हुए पीएम मोदी को गरीब जनता से कोई वास्ता नहीं रहा गया है। केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने की वजह से गरीब जनता पर महंगाई का बोझ लाद रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से बढ़े हुए दामों को वापस लाने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।