ग्राम पंचायत पोथ के जनजाति क्षेत्र खिरद्वारी की एक महिला जिसका नाम नंदा देवी पत्नी नवीन सिंह रजवार जिनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। यहां कोई सड़क मार्ग व स्वास्थ्य सुविधा ना होने के कारण ग्रामीणों ने महिला को डोली बनाकर कंधे में 17 किलोमीटर दूर अस्पताल ले गए। इस दौरान बरसात के मौसम में ऊंची नीची पहाड़ियों की चढ़ाई में बमुश्किल महिला को अस्पताल पहुंचाया। दूरस्थ क्षेत्रों में कोई स्वाथ्य व सड़क सुविधाएं ना होने से ग्रामीण अपनी जान को हथेली में रखकर बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाते रहते हैं। तथा इस दौरान पहाड़ी चढ़ने तथा उतरने में बीमार के साथ गिरने का काफी खतरा बना रहता है। वही बीमार महिला नंदा देवी पत्नी श्री नवीन सिंह रजवार को अनुसूचित जन जाति के लोगों द्वारा 17 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाने की यह खबर पोथ से आई है। जहां पोथ प्रधान सचिन सिंह ने बताया कि यहां रास्ते की विषम परिस्थिति बनी हुई है।