सुखीढांग में भव्य रामलीला मंचन दिखाने के बाद रामलीला समिति ने मंच जौल सुखीढांग से बृजनगर राम मंदिर तथा वापस जोल श्यामलाताल तक भव्य शोभायात्रा निकाली। ग्रामीण जनता ने रामचंद्र परिवार पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। सुखीढांग की सुप्रसिध्द रामलीला का कल शनिवार को समापन हो गया। गुलदार के आतंक के बीच ग्रामीणों ने रात्रि में रामलीला का भरपूर आनंद लिया।चौदह दिनों तक चली रामलीला मंचन में इस बार स्थानीय कलाकारों में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर सुंदर प्रस्तुति दी जिसमें सुनैना, मंदोदरी,तारा, त्रिजटा, सूपणखां , सुलोचना आधा दर्जन महिलाओं व बालिकाओं ने विभिन्न पात्रों का सुंदर अभिनय कर जीवन्त प्रस्तुति दी। राम का अभिनय अभिषेक बोहरा,लक्ष्मण अंकित भट्ट, सीता अमन जोशी, रावण का दीपक जोशी, दशरथ पीताम्बर गहतोड़ी, सूपणखां सुनीता बोहरा ने किया जिसकी दर्शकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरेन्द्र बोहरा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी, मैनेजर ओंकार सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह कनवाल , विनोद नैथानी, लीला निदेशक सुरेशानंद कलौनी ने समस्त दर्शकों ,अभिनयर्कताओं व क्षेत्र की जनता काआभार ब्यक्त किया।