प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत वन प्रभाग, चम्पावत के निर्देशन में बूम वन क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के समीप टिपनटॉप स्थान पर उप प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत उप वन प्रभाग की अध्यक्षता एवं वन क्षेत्राधिकारी बूम वन क्षेत्र के साथ संयुक्त रूप से वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम हेतु स्थानीय ग्रामवासियों, जन प्रतिनिधियों एवं उक्त मार्ग पर आवागमन कर रहे राहगीरों एवं दोपहिया वाहन चालकों को गुलदार के आतंक के बारे में जागरूक करते हुए समूह के रूप में यात्रा करने के सम्बन्ध में बताया गया । साथ ही जनप्रतिनिधयों से सहयोग की अपील की गयी ।इस दौरान नेहा चौधरी उप प्रभागीय वनाधिकारी, चम्पावत वन प्रभाग , गुलजार हुसैन वन क्षेत्राधिकारी बूम वन क्षेत्र , रमेश चन्द्र जोशी वन क्षेत्राधिकारी, दोगाड़ी वन क्षेत्र, श्री पुष्कर भट्ट उप वन क्षेत्राधिकारी, बूम वन क्षेत्र , चतुर सिंह उप वन क्षेत्राधिकारी, चम्पावत वन क्षेत्र, भूपाल चन्द्र पाण्डे वन दरोगा दोगाडी वन क्षेत्र, रेवाधर जोशी वन दरोगा,श्री गिरीश चन्द्र जोशी वन दरोगा, भरत नेगी वन दरोगा, बूम वन क्षेत्र,श्री अजय अधिकरी वन रक्षक, बूम वन क्षेत्र ,कुo प्रियंका वन रक्षक, बूम वन क्षेत्र आदि मौजूद रहे।