गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन चम्पावत प्रांगण में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया । रैतिक परेड में श्रीमती रेखा आर्या, मा0 मंत्री महिला सशक्तिकरण एव बाल विकास, खाद्य, नागरिक, आपूर्ति एवं उपयोगिता मामले, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की गई ।तथा श्री नवनीत पाण्डेय, जिलाधिकारी चम्पावत भी उक्त परेड में मौजूद रहे। उक्त परेड में उ0नि0श्री ज्योति प्रकाश,प्रभारी यातायात चम्पावत द्वारा परेड का नेतृत्व किया गया। द्वितीय कमाण्ड के रूप में उ0नि0श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी देवीधूरा एवं तृतीय कमाण्डर के रूप में अ0उ0नि0 श्री हयात सिंह, पुलिस लाईन चम्पावत द्वारा भूमिका निभायी गयी। परेड में प्रथम टोली 36वीं वाहिनी I.T.B.P लोहाघाट की, द्विताय टोली पंचम वाहिनी एस0एस0बी चम्पावत, तृतीय टोली जिला नागरिक पुलिस, चतुर्थ टोली महिला पुलिस, पंचम टोली एन0सी0सी0 के जवानों की तथा अन्तिम टोली राजीव नवोदय के महिला बैण्ड की रही। उक्त परेड में पुलिस रेडियो दूरसंचार, अग्निशमन केंद्र, इन्टरसेप्टर, चीता मोबाईल, डायल 112 द्वारा अपनी झॉकिया प्रस्तुत की गयी।
परेड के अवसर पर मुख्य अतिथी द्वारा वर्ष 2023 में पुलिस विभाग में अपने दैनिक कार्यों के अतिरिक्त सराहनीय सेवा देने वाले 25 पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्त्रि पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी इसी तरह मेहनत एवं लगन से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया
परेड के दौरान श्रीमती अ0उ0नि0 सावित्री सैला तथा श्रीमती चन्द्रकला कोरंगा, स0उ0नि0 दूरसंचार द्वारा मंच का संचालन किया गया।
परेड के दौरान जिला कराटे डू एसोशिएसन लोहाघाट के बच्चो द्वारा ताईकाण्डो, कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाये गये। साथ ही जय गोल्ज्यू जन्मभूमि कला मंच चम्पावत, स्टेप अप डांस एकेडमी व जवाहर नवोदय विद्यालय चम्पावत के नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम/ग्रुप डांस प्रस्तुत कर सभी लोगों का मनमोह लिया।
अन्ततः पुलिस अधीक्षक द्वारा 26 जनवरी परेड के सकुशल सम्पादन के लिए मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य पदाधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान करते हुए पुलिस लाइन में चम्पावत में आये सभी लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाऐ दी गयी ।
उक्त परेड में श्रीमती सर्वश्री हेमन्त कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी चम्पावत, रमेश चन्द्र काण्डपाल जिला प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत, डॉ0 के0के0 अग्रवाल मुख्य चिकित्साधिकारी चम्पावत,गोपाल सिंह भण्डारी मुख्य कृषि अधिकारी चम्पावत, आर0एस0 सामन्त समाज कल्याण अधिकारी चम्पावत, ले0कर्नल नितिन चौधरी, 119ओ0एम0सी0 आर्मी चम्पावत,बी0डी भट्ट जिला सैनिक कल्याण अधिकारी चम्पावत, सौरभ असवाल उपजिलाधिकारी चम्पावत, मनोज पाण्डेय आपदा प्रबन्धन अधिकारी चम्पावत, ज्योति धपवाल तहसीलदार चम्पावत, श्रीमती रेखा देवी ब्लाक प्रमुख चम्पावत सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सशस्त्र बलों के अधिकारीगण जनता के गणमान्य व्यक्ति, पुलिस परिवार के सदस्य, पत्रकार बंधु एवं पुलिस के अधिकारी/ कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहें।
साथ ही वर्ष 2023 में जनपद चम्पावत पुलिस विभाग में नियुक्त रहकर अपने दैनिक कर्तव्यों के अतिरिक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधि0/कर्मचारिगणों की सूची देखें
01-उ०नि० देवनाथ गोश्वामी, थानाध्यक्ष पाटी
02-उ०नि० दीवान सिंह जलाल, तत्कालीन थानाध्यक्ष रीठा, पुलिस कार्यालय चम्पावत
03-उ०नि० ललित पाण्डे, चौकी प्रभारी शारदा बैराज
04-म०उ0नि० पिंकी धामी, कोतवाली चम्पावत
05-अ०ज०नि० संचार कुलदीप सिंह, रेडियो शाखा
06-अ०उ०नि० चन्दन सिंह, पुलिस लाईन चम्पावत
07-हे०कानि० 112 ना०पु० हरीश मर्तोलिया, प्रधान लिपिक चम्पावत
08-हे०कानि० 68 ना०पु० दीपक सिंह, थाना रीठा
09-हे०कानि० 102 ना०पु० सुनील कुमार, थाना लोहाघाट
10-हे०कानि० स०५० रितेश बोहरा, साईबर सैल टनकपुर
11-हे०कानि० 97 ना०पु० मुन्ना सिंह, वाचक शाखा चम्पावत
12-कानि० 173 ना०पु० अशोक वर्मा, एसओजी चम्पावत
13-कानि० 02 ना०५० गिरीश भट्ट, सर्विलांस सैल
14-कानि० 21 ना०पु० विनोद जोशी, मोबाईल रिकवरी सैल
15-कानि० 16 ना०पु० जगदीश कन्याल, थाना बनबसा
16-कानि० 30 ना०पु० गोपाल गोस्वामी, गोपनीय कार्यालय
17-कानि० 320 ना०पु० रवीन्द्र विश्वकर्मा, वाचक शाखा
18-कानि० टी०पी० योगेश जोशी, पुलिस लाईन चम्पावत
19-म०ज्ञानि० 197 भावना राणा, महिला सैल चम्पावत
20-म०कानि० 291 सपना आर्या, डायल 112
21-ग०कानि० 176 निशा राणा, आंकिक कार्यालय चम्पावत
22-म०कानि० 159 कनिका महर, थाना बनबसा
23-फायर चालक राजेन्द्र खर्कवाल, फायर स्टेशन लोहाघाट
24-फायरमैन 313 त्रिभुवन प्रसाद, फायर स्टेशन टनकपुर
25-अनुचर गोपाल बोनाल, पुलिस लाईन चम्पावत।
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0009-1024x682.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0010-1024x682.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0014-1024x682.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0015-1024x682.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0012-1024x682.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0013-1024x682.jpg)