![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231017-WA0019-1-1024x580.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231018-WA0038-1-1024x574.jpg)
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद चंपावत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं जनपद के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व मुख्यमंत्री जी के आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से बुधवार को भी जिले के चल्थी क्षेत्र की 50 एवं चंपावत जिला मुख्यालय क्षेत्र की 50 महिलाओं तथा एक दिन पूर्व बनबसा, टनकपुर में भी 50 महिलाओं को श्रीमती गीता धामी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिलाई मशीन प्रशिक्षण देने हेतु इन दोनों प्रशिक्षण केन्द्रों का शुभारंभ किया गया।
जिला मुख्यालय के गौरल चौड़ मैदान स्थित वन पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना REAP चंपावत की ओर से परियोजना मानकों में चयनित 51 अति गरीब परिवारों की महिलाओं को उद्यम स्थापना तथा व्यवसाय संचालन हेतु प्रति गरीब परिवार रु 35000 की दर से कुल 17.50 लाख की धनराशि के चैक प्रदान किए गए।
आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम। पीएम वाणी फ्री वाई-फाई जोन योजना का जिले में बुधवार को स्थानीय गौरल चौड़ स्थित वन पंचायत सभागार में प्रदेश के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी द्वारा शुभारंभ किया गया।योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय में फ्री वाई-फाई के कुल 25 जोन बनाए गए हैं। जिससे स्थानीय लोगों को फ्री वाई-फाई सेवा का लाभ मिलेगा। शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गीता धामी ने अपने संबोधन में कहा कि चंपावत विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन व नेतृत्व में जहां एक और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है, वही चंपावत जिले को एक मॉडल जिले के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से ही प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इसी मॉडल को अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ ही अन्य लोगों की सुविधा के लिए यह पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों बनबसा, टनकपुर, चंपावत में ओपन जिम खोले गए हैं तथा जिला मुख्यालय के चार अन्य स्थानों में भी ओपन जिम खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी जिले की जनता के सहयोग से आज प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री प्रदेश की सेवा कर रहे हैं, अनेक विकास कार्य कर रहे हैं तथा प्रदेश तथा जनहित में अनेक का निर्माण निर्णय ले रहे हैं। उन्हीं के प्रयासों से विदेश से अनेक लोग यहां उद्योग लगाने को तैयार हो रहे हैं व प्रदेश में निवेश करना चाह रही है। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में अनेक विकास कार्य होंगे जिससे आने वाली पीढ़ी के लिए यह मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर एक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास हेतु निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं।उन्हीं के मार्गदर्शन में माननीय मुख्यमंत्री श्री धामी जी भी प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं उनका उनका लक्ष्य है कि उत्तराखंड राज्य लगातार विकास करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विभिन्न स्थानों में भी बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी द्वारा श्रीमती धामी सहित विभिन्न अतिथियों का स्वागत करते हुए विकासखंड अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ असवाल, खंड विकास अधिकारी चंपावत कविंद्र बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनता व विद्यालय के बच्चे आदि उपस्थित रहे।
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231018-WA0009-1024x470.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231018-WA0038-1024x574.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231018-WA0035-1024x767.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/FB_IMG_1697554527425-300x138.jpg)
![](https://tanakpurtimes.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231017-WA0027-1024x576.jpg)