राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित व हस्तनिर्मित स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु जनपद के समस्त विकासखण्डों में प्रदर्शनी लगाई गई। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में महिला समूह द्वारा चीड़ की पत्तियों से राखी, टोकरियां एवं इसके अलावा पहाड़ी घी, अदरक कैंडी, ऐपण निर्मित सामान व अन्य सामग्री की बिक्री की जा रही है। महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को “मुख्यमंत्री सशक्त बहन उत्सव योजना” अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराए जाने हेतु जनपद के सभी विकासखण्डों के 8 सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगाई गयी है। जिसमें विकासखंड चंपावत के रोडवेज बस स्टेशन, टनकपुर बाजार एवं बनबसा बाजार मुख्य डाकघर, विकासखंड लोहाघाट के मुख्य बाजार व मुख्य डाकघर तथा विकासखंड बाराकोट के मुख्य बाजार के साथ ही विकासखंड पाटी के विकासखंड गेट के सामने पाटी स्टेशन के सामने प्रदर्शनी लगाई गयी हैं। सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी ने बताया महिला समूह द्वारा बनाये गए उत्पादों की कुल 15650 रुपये की बिक्री हुई हैं। लोगों द्वारा महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को खरीदने में रुचि दिखाई जा रही हैं। यह स्टाल 24 से 30 अगस्त तक उक्त स्थान में लगाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि महिला समूह द्वारा उत्पादित उत्पाद खरीद कर महिलाओं हौसला बढ़ाये।
इसके अलावा चारों विकासखण्डों में कैश क्रैडिट लोन के भी कैम्प आयोजित किये गए है। जिसमें 36 प्राप्त आवेदनों में 54.6 लाख ऋण के ऋण स्वीकृत करते हुए 6 लाख रुपये के ऋण वितरित किये गए।