श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी लोहाघाट के तत्वावधान में दो दिवसीय रंग महोत्सव का शुभारंभ लोहाघाट रामलीला मैदान में गुरुवार को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने किया।
होली आयोजन समिति ने जिलाधिकारी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पीएस मेहता ने शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। महोत्सव में जिलाधिकारी ने बिस्ज्यूला के होल्यारो के साथ खड़ी होली का गायन किया। उन्होंने आयोजक समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने आयोजक समिति की सराहना की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने फोर्ती के होल्यारों को बर्तनों का सैट देकर सम्मानित किया। संचालन जीवन सिंह मेहता ने किया।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत, तहसीलदार विजय गोस्वामी, नवीन मुरारी,डीडी पांडेय सहित विभिन्न गांवों से आई महिला एवं पुरूष होल्यार व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।