No Result
View All Result
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में नाले में मिले अज्ञात शव की एक साल बाद डीएनए रिपोर्ट आने पर शिनाख्त हुई है। पुलिस ने अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मृतक का डीएनए सैंपल उसकी मां से मिल गया है। एक साल पहले जब शव मिला था तो मृतक की पत्नी और बेटे ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया था। लेकिन मृतक की मां ने शव अपने बेटे वासुदेव का बताया। जिसके बाद ट्रांजिट कैंप पुलिस ने शव का अज्ञात में पोस्टमार्डम कराने के बाद दाहसंस्कार कराया दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों की जानकारी न मिलने पर मृतक का डीएनए और बिसरा सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद कोर्ट की परमिशन के बाद उसकी मां भागओ रॉय का डीएनए सैंपल लेकर मिलना किया गया तो मृतक उसका बेटा वासुदेव रॉय ही निकला ।अब पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस को अब बिसरे की रिपोर्ट आने का इंतजार है। रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया एक अप्रैल 2023 को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के ठाकुरनगर और संजय नगर के बीच बहाने वाले नाले में एक शव मिला था। शव की शिनाख्त के लिए ठाकुर नगर निवासी मेनका और उसके बेटे को बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से मना कर दिया। लेकिन घटना स्थल पर मौजूद शक्तिफर्म निवासी उसकी मां भाग्यो देवी ने शव की पहचान अपने बेटे वासुदेव राय निवासी ठाकुरनगर के रूप में की थी। लेकिन बाद में उसके द्वारा भी शव को लेने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर शव का दाह संस्कार लावारिश शव के रूप में कर दिया था। अब पुलिस एक बार फिर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि कहीं वासुदेव की हत्या कर उसके शव को नाले में तो नहीं फेंका गया इसका खुलासा बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
No Result
View All Result