Sunday, December 3, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

डीएम उतरे खेत में लगाई लाल धान के पौध की रोपाई

Pushkar Singh Mahar by Pushkar Singh Mahar
June 29, 2023
in उत्तराखण्ड
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

उत्तरकाशी।
अपनी खास रंगत और लज्जत के साथ ही औषधीय गुणों के लिए विख्यात रवांई क्षेत्र के लाल धान की फसल अब जिले की गंगा घाटी में भी लहलहाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला की पहल पर कृषि विभाग ने गंगा घाटी के लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल की खेती में इस साल लाल धान की पैदावार उगाने की तैयारी की है। जिलाधिकारी ने आज उतरौं गॉंव में ग्रामीणों के साथ लाल धान की पौध की रोपाई कर इस अभियान की शुरुआत की।
दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में उगने वाले लाल धान की देश और दुनिया में काफी मांग है। लाल चावल में आम चावल की तुलना में कई गुना अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स के गुण से युक्त यह धान मधुमेह तथा उच्च रक्ताचाप के रोगियों के लिए उपयुक्त माना जाना है। चेहरे की रंगत को कायम रखने में भी लाल चावल सहायक माना जाता है। इन्हीं औषधीय गुणों के कारण लाल धान की मॉंग और कीमत आम धान की तुलना में काफी अधिक है।
उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र यमुना व टौंस नदी के मध्यवर्ती इलाकों में लाल धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती रही है और रवाईं के लाल धान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। पुरोला के रामा सिंराईं के मीलों तक पसरे ढलानों से लेकर कमल सिराई तक का सरसब्ज इलाका लाल धान की राजधानी कहा जा सकता है। हाल के वर्षों में लालधान की मॉग बाहरी क्षेत्रों के अलावा स्थानीय स्तर पर भी काफी बढ़ी है लेकिन इसका उत्पादन सीमित क्षेत्र में होने के कारण बाजार की मॉंग पूरी नहीं हो पा रही है। लाल चावल का बाजार मूल्य आम तौर पर प्रतिकिलो 120 रू. या उससे अधिक देखा गया है।
लाल धान के उत्पादन से किसानों की आजीविका के स्तर में वृद्धि की व्यापक संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला की पहल पर कृषि विभाग ने लाल धान के रकवे को रवाईं क्षेत्र से बाहर तक विस्तार देकर जिले की गंगा घाटी के चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी ब्लॉक के 30 से अधिक गांवों में लगभग 200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इसे उगाने की योजना बनाई है। इस मुहिम के तहत पुरोला क्षेत्र से 60 कुंतल बीज लाकर धान की नर्सरी तैयार की गई और अब इसकी पौध खेतों में रोपे जाने के लिए तैयार है। इस पहल को जमीन पर उतारने के लिए खुद जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने आज भटवाड़ी ब्लॉक के उतरौं गॉंव जाकर खेत में पावर बीडर से जुताई कर धान की रोपाई की शुरूआत करवाई। जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी जे.पी. तिवारी भी धान की रोपाई में शामिल रहे। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में गंगा घाटी के लगभग 600 किसानों को लाल धान उगाने की मुहिम में शामिल किया गया है। इस प्रयास को अगले दौर में और अधिक विस्तार दिया जाएगा।
लाल धान की रोपाई में जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्साहित और अभिभूत नजर आए। इस मौके पर हलवे का वितरण करने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रोपाई के इस पर्व का जश्न मनाया और लोक देवताओं से लाल धान की खेती की सफलता की कामना की। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लाल धान की खेती की यह प्रयोग उनकी जिन्दगी में बदलाव का नया दौर ला सकता है।

यह भी पढ़ें 👉

हल्द्वानी:सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित,मातृशक्ति पर पुष्प वर्षा कर सीएम ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी 41 श्रमिकों को बाहर निकलने पर दी शुभकामनाएं

उत्तरकाशी के सिलक्यारा से बड़ी खबर

ShareSendTweet
Previous Post

बड़ी खबर-पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के देहरादून निवास पहुंची सीबीआई की टीम

Next Post

रात भर बारिश की वजह से बांटना गाढ़ के पास पूर्णागिरि सड़क मार्ग बंद

Recent Posts

  • 110 बार धरना देने के बाद भी बुजुर्ग चेतराम के बेटे को नहीं मिली नौकरी 111 वी बार धरना देने व आत्मदाह की दी चेतावनी
  • लोहाघाट में बन्दरो से बचाने के लिए SDM को दीया ज्ञापन
  • चम्पावत – अंग्रेजी शराब व देशी शराब व बियर सहित 29 पेटीयो के साथ टनकपुर के 2 अभियुक्त गिरफ्तार
  • हल्द्वानी:सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित,मातृशक्ति पर पुष्प वर्षा कर सीएम ने किया अभिनंदन
  • तेलंगाना विधानसभा चुनाव त्रिकोणी मुकाबला 3 दिसंबर को होगी वोटो की गिनती

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In