देहरादून। राजधानी दून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है, फिलहाल जवान आत्महत्या क्यों करना चाहता था इसकी वजह सामने नहीं आई है। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है।