Friday, December 8, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में हाईटेक चेक पोस्ट से अब लगेंगा अवैध खनन पर लगाम

Pushkar Singh Mahar by Pushkar Singh Mahar
September 13, 2023
in उत्तराखण्ड
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में अब अवैध खनन पर लगाम लगने वाली है। अवैध तरीके से हो रहे खनन को रोकने के लिए अब विभाग ने तैयारी कर ली है। औद्योगिक विकास विभाग (खनन) अब सभी जिलों में हाईटेक चेकपोस्ट तैयार करने की तैयारी कर रहा है। इन चेकपोस्ट पर सेंसर और कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे गुजरने वाले वाहनों के बारे में पता चल सकेगा कि उस वाहन ने रवन्ना काटा है या नहीं। साथ ही वाहन क्षमता के हिसाब से खनन सामग्री के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी।

पहले विभाग की योजना जीपीएस के जरिये अवैध खनन पर नजर रखने की थी लेकिन यह परवान नहीं चढ़ पाई। प्रदेश का खनन विभाग सबसे अधिक राजस्व देने वाले विभागों में से एक है। इस वर्ष सरकार ने खनन से लगभग 850 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य तय किया है। इसके लिए जरूरी है कि अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाए। प्रदेश में अवैध खनन की रोकथाम हमेशा से ही एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। नदियों में खनन के लिए निर्धारित क्षेत्र से बाहर जाकर बड़े पैमाने पर बेतरतीब ढंग से खनन, एक ही रवन्ने से कई-कई फेरे उपखनिज का ढुलान जैसी शिकायतें आम हैं। इससे जहां सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, वहीं नदियों में अवैज्ञानिक ढंग से हुआ खनन बाढ़ के खतरे का सबब भी बन रहा है। इसे देखते हुए वर्ष 2019 में सरकार के निर्देश पर शासन ने खनन विभाग को ऐसे सभी वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए, जिनका उपयोग खनन सामग्री के ढुलान में किया जा रहा है। उद्देश्य यह देखना था कि वाहन कब खनन लाट से बाहर निकल कर रहे हैं, कहां जा रहे हैं, जीपीएस लगने से इसकी पूरी जानकारी विभाग के पास रहेगी। हालांकि, विभिन्न कारणों से यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई। अब विभाग उत्तर प्रदेश की तर्ज पर खनन क्षेत्रों के आसपास हाईटेक चेकपोस्ट बनाने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कैमरे व सेंसर लगे होंगे। इन पर नजर रखने के लिए मुख्यालय में कंट्रोल एवं कमांड सेंटर बनाया जाएगा। सचिव औद्योगिक विकास (खनन) डा पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि अवैध खनन पर नजर रखने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉

खटीमा विधायक किसानों के साथ धान का भुगतान को लेकर धरने में बैठे किसानो ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गांव गांव सड़क को लेकर वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता मिले थे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से कैबिनेट ने लगाई मोहर

देहरादून में वीरभद्र दिव्यांग वेलफेयर सोसायटी ने सक्षम के जिलाध्यक्ष हिम्मत को किया सम्मानित।

ShareSendTweet
Previous Post

पूर्णागिरि के कटौजिया क्षेत्र में भुकटाव की रोकथाम हेतु प्लम कंक्रीट वायरक्रेट डाले जाएंगे

Next Post

बड़ी खबर- टनकपुर में साइबर ठगों ने लूटे 30 लाख रु चंपावत पुलिस की कार्रवाई से पैसे हुए वापस

Recent Posts

  • टनकपुर में 02.35 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार 01 वाहन सीज
  • खटीमा ज्वेलर्स हत्याकांड में पुलिस ने किया 8 घंटे के अंदर खुलासा
  • खटीमा विधायक किसानों के साथ धान का भुगतान को लेकर धरने में बैठे किसानो ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
  • गांव गांव सड़क को लेकर वरिष्ठ पत्रकार सुनील मेहता मिले थे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से कैबिनेट ने लगाई मोहर
  • देहरादून में वीरभद्र दिव्यांग वेलफेयर सोसायटी ने सक्षम के जिलाध्यक्ष हिम्मत को किया सम्मानित।

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In