
रुड़की। अनाज के ड्रम में लाश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।यहां भगवानपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां चांद कॉलोनी में किरायेदार के मकान खाली करने के बाद जब मकान मालिक कमरे में पहुंचा तो कमरे कें अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। मकान मालिक ने जैसे ही कमरे में एंट्री की तो सामने अनाज का ड्रम रखा देखा। जैसे ही मकान मालिक ने टंकी को खोला तो उसके अंदर शव देख वह सकते में आ गए। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार के निशान था। शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार भगवानपुर कस्बे में थाने के पास चांद कालोनी है। इसी कालोनी में सिकंदर का तीन मंजिल मकान है। दो दिन पहले ही किरायेदार कमरा खाली करके गए थे। शुक्रवार की रात सिकंदर कमरे में गया तो एक अनाज का ड्रम रखा देखा। उसने ड्रम खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए। ड्रम में एक युवक का शव था। उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय सिंह और एसपी देहात एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद मृतक के शिनाख्त नितिन भंडारी (30) निवासी चोरी खाल, पाबो, पौड़ी गढ़वाल के रूप में की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, युवक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, जिससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि किरायेदारों की तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।



