देहरादून-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा मिल रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए। इसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।
महिलाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। साथ ही इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहने भाइयों को राखी बांधने अक्सर यात्रा करती हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा पूर्व में राखी के दिन महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात मिली थी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया है।