

अल्मोड़ा। स्वच्छता अभियान कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है इसका कोई दिन समय नहीं है । अल्मोड़ा वन विभाग ने आज कोसी नदी के आसपास सफाई अभियान चलाया। इससे पहले सिविल सोयम वन प्रभाग गणनाथ और सोमेश्वर वन क्षेत्र कर्मचारी प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व शनिवार को कोसी नदी पर पहुंचे। इस दौरान नदी के आसपास सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने कोसी नदी के आसपास फैली गंदगी और सिंगल युज प्लास्टिक की सफाई की। स्थानीय लोगों को सफाई और सिंगल यूज प्लास्टि के प्रयोग ना करने के लिए जागरूक किया। यहां वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र तिवारी, महेश चंद्र, अर्जुन बोरा, धाराबल्लभ आदि मौजूद रहे।






