Thursday, March 30, 2023
  • Login
Tanakpur Times | Uttarakhand News
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Tanakpur Times | Uttarakhand News
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

देहरादून-विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिव्यांगजनों को किया सम्मानित

Pushkar Singh Mahar by Pushkar Singh Mahar
December 3, 2022
in उत्तराखण्ड
Share on FacebookShare On WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर देहरादून में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं ₹5-5 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिसमें 10 उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वतः रोजगार में रत दिव्यांगजन एवं 01 सेवायोजक अधिकारी शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, उनके सेवायोजकों, स्वतः रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों एवं सेवायोजक अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹5 हजार से बढ़ाकर ₹8 हजार की जायेगी। दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र/उपकरण हेतु कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि ₹3500 से बढ़ाकर ₹7000 की जायेगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन हेतु पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ वर्ष 2022-23 में ₹155 करोड़ का प्राविधान किया है।
इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास, भाजपा के महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण श्री एन. फैनई, निदेशक समाज कल्याण श्री बी.एल. फिरमाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड में राष्ट्र नेताओ का G 20 शिखर सम्मेलन क्या है G 20 पढ़िए पूरी खबर

नवरात्रि में अष्टमी पर्व पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया कन्या पूजन

डिग्री कॉलेज की दीवारों पर पहाड़ी संस्कृति का सजीव चित्रण देख प्रफुल्लित हुए सीएम मुख्यमंत्री ने जीआईसी ढिकुली का भी किया लोकार्पण

ShareSendTweet
Previous Post

रूड़की -किरायेदारों के जाने के बाद अनाज के ड्रम में निकली लाश

Next Post

टनकपुर -विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों को सम्मानित न करने पर पूर्व राज्य उत्तराखंड दिव्यांग पुरस्कार प्राप्त पैराएथलीट व अन्य दिव्यागों ने जताया खेद

Recent Posts

  • देश में कोरोना की बड़ी रफ्तार 24 घंटे में 3000 के पार हुए मामले
  • सरस आजीविका मेले का हुआ शानदार समापन दर्शकों से खचाखच रहा स्टेज
  • उत्तराखंड में राष्ट्र नेताओ का G 20 शिखर सम्मेलन क्या है G 20 पढ़िए पूरी खबर
  • नवरात्रि में अष्टमी पर्व पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया कन्या पूजन
  • अमृतपाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में कर सकता है आत्मसमर्पण सैकड़ों की संख्या में पुलिस की तैनाती

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • चम्पावत
  • टनकपुर
  • देश
  • नौकरी
  • पर्यटन
  • बनबसा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Pushkar Singh Mahar
संपादक

पता : Khetkhera, Tanakpur, Champawat, Uttarakhand-262309
दूरभाष : +91-8923269273
ई मेल : editortanakpurtimes@gmail.com
वेबसाइट : www.tanakpurtimes.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 tanakpurtimes.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • टनकपुर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 almoratoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In