
हर घर तिरंगा अभियान में NHPC पावर स्टेशन द्वारा भी बढ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।पावर स्टेशन महाप्रबंधक द्वारा सालानीगोठ में हर घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम किया गया।
आज दिनांक 10 अगस्त 2022 को सलानीगोठ ग्राम प्रधान रमिला आर्या की अध्यक्षता में उनके आवास पर ग्राम पंचायत सलानीगोठ के नई बस्ती में NHPC पावर स्टेशन के महाप्रबंधक श्री राजीव सचदेवा द्वारा हर घर तिरंगा वितरण कार्यक्रम किया गया। जिस में उपस्थित ग्रामीण लोगों को तिरंगा झंडा वितरण किया गया। साथ ही प्रदेश मंत्री किरन देवी व NHPC पावर स्टेशन महाप्रबंधक राजीव सचदेव द्वारा तिरंगे को सही तरीके से लगाने के बारे में जानकारी दी गई तथा तिरंगे के मान सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान सभा में NHPC से ,पीके परिहार, मनोज कुमार ,ऐश्वर्य वर्मा, प्रदेश मंत्री किरन देवी, ग्राम प्रधान रमीला आर्या, क्षेत्र पंचायत श्रीमती ललिता देवी ,पूर्व प्रधान कृष्णानंद, वार्ड सदस्य भुवन कलौनी ,व श्रीमती करिश्मा तथा हरीश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।



