

आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी टनकपुर मैं संध्या के समय करेंगे माता शारदा की आरती। जिसमें टनकपुर की जनता सहित तमाम भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा अनेक शासन प्रशासन के अधिकारीगण, युवावर्ग, मौजूद रहेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर द्वारा समस्त जनता, युवावर्ग, छात्रसंघ , वरिष्ठजनों,को शारदा आरती में आमंत्रित भी किया गया है। शारदा घाट पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आगमन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शारदा घाट पर मरम्मत का कार्य भी किया जा रहा है ।तथा शारदा नदी के तट तक जाने के लिए सुगम रास्ता बनाया गया है।शारदा नदी के किनारे स्ट्रीट लाइटों की भी व्यवस्था की गई है। जिससे रात्रि में माता शारदा का जल जगमगा उठेगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी , मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के अधिकारी व स्टांफ, सिंचाई विभाग, पुलिस प्रशासन, लगातार स्थल मैं मौजूद है। फूल मालाओं से शारदा घाट को सजाया भी जा रहा है। कल मुख्यमंत्री पुष्कर धामी उत्तरायणी मेले का 11 बजे सुबह शुभारंभ भी करेंगे।






