टनकपुर। ग्राम सभा सैलानी गोठ में मुन्नी देवी के सेनावृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका हाल में किया गया। मुन्नी देवी 40 साल से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पद पर कार्य कर रही थी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि किरण देवी प्रदेश मंत्री जिला पंचायत सदस्य रहीं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष गीता चन्द और कार्यक्रम का संचालन गोविन्दी मैहता द्वारा किया गया। विदाई समरोह के दौरान जिला पंचायत सदस्य किरन देवी ने अपने संबोधन में कहा कि मुन्नी दी द्वारा ग्राम सभा क्षेत्र सहित अपनी आंगनबाड़ी में भी अन्य नेक काम किए हैं वहीं अन्य लोगों को भी इनके द्वारा किए गए कार्यों से प्रैरणा लेनी चाहिए। उन्होंने मुन्नी देवी की तरह अन्य कार्यकर्ती को अपने क्षेत्र में इस तरह के नेक काम करने की अपील की। इस अवसर पर गीता चन्द्र ब्लॉक अध्यक्ष , ब्लाक प्रभारी सरोज मोनी, संगठन मंत्री गोविंदी पंथ, कोषाध्यक्ष नीरू बिष्ट , सचिव देवकी सामंत ,किरण भट्ट , गोविंदी मेहता अनिता मर्तोलिया, शकुंतला धानिक, नाजमा बी , रूपा, रजनी बिष्ट, प्रियंका राणा, उजमा, बिमला राय, गायत्री पंथ सावित्री भट्ट, सहित आदि लोगों मोजूद थे ।
