

टनकपुर पुलिस ने दो युवकों को चरस समेत गिरफ्तार किया है। दोनों दिगालीचौड़ के रहने वाले हैं। दोनों के पास से 1 किलो 880 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस की टीम टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के समीप चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सुंदर सिंह पुत्र पूरन सिंह (22 साल) व गोविंद सिंह पुत्र जगदीश सिंह (24 साल) निवासी दिगालीचौड़ (लोहाघाट) को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1 किलो 880 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार दोनों युवक टनकपुर की ओर पैदल पैदल आ रहे थे। पुलिस की टीम देखकर वह वापस लौटने लगे। शक होने पर दोनों को हिरासत में लिया गया। चेकिंग करने पर सुंदर सिंह के पास से 900 ग्राम व गोविंद सिंह के पास से 980 ग्राम चरस बरामद हुई। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।






