

टनकपुर में आज शुक्रवार को वन विभाग शारदा रेंज को एक बड़ी कामयाबी मिली है ।टनकपुर ककराली गेट के पास 8 लाख कीमत के लीसा को वन विभाग ने वाहन सहित धर दबोचा ।लीसा को वाहन में विशेष तरीके से छुपाया गया था। सधन चेकिंग के दौरान चालक वाहन छोड़ भागने में सफल रहा। वाहन को बस्तीया वन चौकी पर रोका गया था। जहां पर वाहन चालक वाहन को भगाने में सफल रहा है। वन विभाग ने ककराली गेट चेक पोस्ट पर अवैध लीसे को वाहन सहित कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकार शारदा रेंज के महेश बिष्ट ने दोपहर में यह जानकारी मीडिया को दी।प्रभागीय वनाधिकारी वन प्रभाग हल्द्वानी बाबूलाल एवं उप प्रभागीय वन अधिकारी शारदा रेंज ममता चंद के निर्देशों के क्रम में वन क्षेत्राधिकारी शारदा रेज महेश बिष्ट के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार की सुबह करीब सुबह 8:00 बजे अवैध लीसा पकडा गया। जिसकी कीमत ₹8,00,000 बताई गई है।लीसा अशोक लीलैंड केन्टर संख्या यूके 14 सीए ,1096 मैं लाया जा रहा था। जिसमें 207 टीन जिनमें 33 कुंटल लिसा था। जिसको वन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया। तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 यथासंशोधित 2001 की धारा 26, 41, 42 का उल्लंघन व धारा 52 का प्रयोग कर अधिग्रहण करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 17 / शारदा / 2022 ,23 पंजीकृत किया गया। इस टीम में वन दरोगा प्रभारी ककराली गेट महेश सिंह अधिकारी ,वन दरोगा निर्मल चंद्र खुलवे, दैनिक श्रमिक गणेश पांडे, योगेश जोशी ,मौजूद रहे।






